अमेरिका में भीषण गर्मी से बुरा हाल, 43 डिग्री पहुंचा तापमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। अमेरिकी मौसम विभाग ने देश के 11 करोड़ 30 लाख लोगों को लू की चेतावनी दी। एनडब्ल्यूएस ने कहा, लगभग 2 करोड़ लोग 43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को झेल रहे हैं और इन्हें आने वाले दिनों में अधिक तापमान का सामना करना पड़ सकता है। फ्लोरिडा, टेक्सास से लेकर कैलिफोर्निया तक शुक्रवार रात लू की चेतावनी जारी की गई।