डीएसपी अयूब पंडित की हत्या के 17 आरोपियों को जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
श्रीनगर में नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद के बाहर ड्यूटी पर तैनात डीएसपी की लिंचिंग से हत्या मामले में 17 आरोपियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने बुधवार जमानत दे दी है। शब-ए-कद्र पर 22 जून 2017 को डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने हत्या कर दी थी। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को चार्जशीट किया था, जिनका ट्रायल चल रहा है।
