कराची में बलोच महिला के फिदायीन हमले में 3 चीनी प्रोफेसर्स की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पाकिस्तान में कराची यूनिवर्सिटी के सामने बुर्का पहने एक महिला ने खुद को बम से उड़ा लिया। महिला का निशाना यूनिवर्सिटी में जा रही एक वैन थी। उसमें सवार चीन की तीन महिला प्रोफेसर्स, उनके गार्ड और ड्राइवर की मौत हो गई। हमला करने वाली महिला की पहचान हो गई है। वह बलोच लिबरेशन फ्रंट की मजीद ब्रिगेड से जुड़ी थी। उस महिला का नाम शारी बलोच बताया गया है।
