पश्चिम बंगाल में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
कल जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल में गुटखा और पान मसाले पर 7 नवंबर से अगले एक साल के लिए रोक लगा दी है। उसके बाद इसके असर की समीक्षा के बाद इसे जारी रखने पर फैसला किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि निकोटीनयुक्त किसी भी चीज का निर्माण, भंडारण औऱ बिक्री करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
