x

वापस लिया गया जामा मस्जिद में महिलाओं की अकेले एंट्री पर लगा बैन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिल्ली की जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर लगा बैन वापस लिया। मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना था। मस्जिद प्रशासन के मुताबिक, अकेली लड़कियां यहां लड़कों को बुलाती हैं। डांस करती हैं और टिकटॉक वीडियो बनाती हैं। जब दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बैन हटाने की अपील की तो शाही इमाम ने उप-राज्यपाल की बात मान ली।