पाकिस्तान में शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध, महिलाओं के लिए भी फरमान जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
पाकिस्तान में एफडीई ने महिला शिक्षकों के जींस और टाइट कपड़े पहनने पर रोक लगाई। पुरुष शिक्षकों के भी जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगी। शिक्षा निदेशक ने स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा कि प्रत्येक स्टाफ पहनावा सही करे जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए। नियमित बाल कटवाने, दाढ़ी ट्रिमिंग, नाखून काटने, शॉवर और इत्र के उपयोग जैसे अच्छे उपायों के बारे में भी कहा गया।
