कावेरी जल विवाद के चलते बेंगलुरु में बंद, पूरे शहर में धारा 144 लागू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
कावेरी जल विवाद के कारण कर्नाटक में विरोध-प्रदर्शन जारी है और इस सप्ताह 2 बंद का ऐलान किया गया है। पहला बंद मंगलवार यानि आज बेंगलुरु में है, जिसका आह्वान कर्नाटक जल संरक्षण समिति ने किया है। ये समिति किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार के नेतृत्व वाले किसान संघों और अन्य संगठनों का एक प्रमुख संगठन है।दूसरा बंद शुक्रवार (29 सितंबर) को राज्यव्यापी होगा, जिसका ऐलान कन्नड़ कार्यकर्ता वतल नागराज के नेतृत्व वाले कन्नड़ ओक्कुटा संगठन ने किया है।