बेंगलुरु में बाढ़ के हालात, यूपी और बिहार के दो मजदूरों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक के बेंगलुरु में कुछ घंटों की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने। इस दौरान रिहाइशी इलाकों में पानी भरा। सड़कें जलमग्न हैं। लोगों के घरों में पानी भरा। आलम यह है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर चुका है। यूपी के दो मजदूर पाइपलाइन कार्य स्थल में मृत पाए गए। पाइपलाइन मरम्मत के लिए तीन व्यक्ति गए थे। इसमें एक को बचा लिया गया। वहीं, कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए।
