पाक सेना के नरसंहार के खिलाफ बांग्लादेशी नागरिकों का विरोध प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
ढाका के शाहबाग में राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुवार को 1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में किए गए नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन किया। नरसंहार में बच्चों समेत हजारों लोगों की पाकिस्तानी सेना ने जान ली थी। बांग्लादेश जागरूक नागरिक समिति ने नरसंहार यादगार दिवस मनाने के लिए प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में नीमचंद भौमिक समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
