बांग्लादेशी छात्रा को भारत छोड़ने का नोटिस, CAA के खिलाफ किया था पोस्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पश्चिम बंगाल की विश्व भारती यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक बांग्लादेशी छात्रा को गृह मंत्रालय ने भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया। छात्रा अफसारा पर भारत विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने का आरोप है। जिसके चलते उसे 29 फरवरी तक भारत छोड़ना होगा। अफसारा पर फेसबुक पर CAA के खिलाफ पोस्ट लिखने का आरोप है। उस पर माहौल खराब करने और एंटी-इंडियन स्टंट में शामिल होने का आरोप लगा है।