मुंबई में पोर्ट से 24 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद, 5 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Filings
मुंबई के डीआरआई ने न्हावा शेवा पोर्ट से विदेशी सिगरेट की खेप बरामद की। जिसमें 1.07 करोड़ सिगरेट मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत 24 करोड़ रुपए है। सिगरेट इंपोर्ट करने वाले व्यक्ति समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि 40 फुट के समूचे कंटेनर में विदेशी सिगरेट भरकर रखी गई है जिन्हें भारतीय मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण भारत लाने पर प्रतिबंध है।