हटी गाजीपुर बॉर्डर की बैरिकेडिंग, एनएच-9 और दिल्ली से मेरठ जाने के रास्ते खुले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: daily india
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के चलते बंद पड़े रास्ते दिल्ली पुलिस ने बहाल किए। टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग हटाई। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आंदोलन के चलते करीब 11 महीने से बंद दिल्ली टू मेरठ लेन और एनएच-9 लेन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोला गया।
