'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो सड़क हादसे में घायल, सिर में आईं चोटें, अब ऐसी है हालत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Enavbharat
'बसपन का प्यार' गाकर चर्चा में आया बच्चा सहदेव दिर्दो मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। रैपर बादशाह और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे होश आ गया है। घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहा।
