इस हसीन डॉक्टर ने क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लगाया 32 हजार करोड़ रुपये का चूना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
बुल्गारिया की रहने वाली क्रिप्टोक्वीन के नाम से मशहूर, पेशे से एक डॉक्टर रुजा इग्नातोवा पर क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को 32 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। अमेरिका की जांच एजेंसी ने उसे अपने टॉप मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट में शामिल किया। बता दें रुजा ने वनक्वॉइन के नाम से अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की थी। साल 2017 से रुजा का कोई अता-पता नहीं है।
