देवदूत बन बीएसएफ जवानों ने मिट्टी के नीचे दबे 5 मजदूरों को बचाया, 1 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
पंजाब के अमृतसर में 26 अक्टूबर को मिट्टी के ढहने से जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कई मजदूर दब गए। देवदूत बन पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने कई मजदूरों की जान बचाई। अमृतसर सेक्टर के बीएसएफ के जवानों ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के 5 मजदूरों को बचाया। सभी मजदूर ढही हुई मिट्टी के नीचे फंसे हुए थे। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि एक मजदूर की मौत हो गई।
