COP26 से पहले भारत ने अमीर देशों से मांगा पर्यावरण को पहुंचाए नुकसान का मुआवजा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर होने वाली अहम बैठक से पहले भारत ने अमीर देशों से पर्यावरण को पहुंचाए नुकसान के बदले मुआवजे की मांग की है। 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले संयुक्त राष्ट्र के COP26 सम्मेलन से पहले पर्यावरण मंत्रालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत जलवायु आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई की मांग करता है। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर इस सम्मेलन को बेहद अहम माना जा रहा है।