भलस्वा कूड़ा स्थल आग मामला: दिल्ली नगर निगम पर लगा 50 लाख रुपये का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने भलस्वा कूड़ा डलान स्थल पर आग को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाने को लेकर उत्तर दिल्ली नगर निगम पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा कूड़ा डलान पर आग लगने के बावजूद लापरवाही बरती गई। इससे पहले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समिति से घटना की जांच करने और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
