रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने की खुदकुशी की कोशिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने शनिवार शाम को खुदकुशी करने की कोशिश की। वैज्ञानिक ने बाथरूम में जाकर हैंडवॉश पी लिया था। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तबीयत ठीक बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वैज्ञानिक घबरा गया था।
