भारत बायोटेक ने बताया तीसरी खुराक का उचित समय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bharat biotech
भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने बुधवार को कहा कि कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज के छह महीने बाद ही तीसरी डोज दी जानी चाहिए यही सबसे उचित समय है। साथ ही उन्होंने नेजल वैक्सीन के महत्व के बारे में कहा कि संक्रमण रोकने का यही एकमात्र तरीका है। हर कोई 'इम्यूनोलाजी' का पता लगाना चाह रहा है और हमने इसका पता लगा लिया है।
