इतने रुपए में मिलेगी भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन INCOVACC
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन INCOVACC की कीमत तय हुई। इस नेजल कोरोना वैक्सीन की एक डोज की कीमत 800 रुपये होगी। इस पर पांच फीसदी जीएसटी लगेगी। प्राइवेट अस्पताल एक डोज के लिए 150 रुपये का एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगा सकते हैं। प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1,000 रुपये पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ, सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन की कीमत 325 रुपये होगी।
