भारतवंशी दंपती ने बनाया पोर्टेबल वेंटिलेटर, हैरान कर देगी लागत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के जॉर्जिया के भारतवंशी दंपती ने एक बेहद सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है। उनके मुताबिक इसे ज्यादा तादाद में बनाये जाने पर इसकी लागत करीब साढ़े सात हजार रुपए आएगी। वहीं अमेरिका में फिलहाल वेंटिलेटर की कीमत करीब 7.56 लाख रुपए है। दोनों ने प्रोटोटाइप वेंटिलेटर को महज 3 हफ्ते में तैयार कर लिया। इस वेंटिलेटर का प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है। यह भारत में भी मिलेगा।