भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की हालत स्थिर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अध्यक्ष चंद्रशेखर को पहले देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनसे अस्पताल में मुलाकात करने के बाद सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया है कि आजाद की हालत स्थिर है।
