भीम सेना वाले सतपाल तंवर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकाने के मामले में भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि सतपाल तंवर ने बीते दिनों ऐलान किया था कि जो भी नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। बीजेपी यूथ विंग की अध्यक्ष सर्वप्रिया त्यागी ने सतपाल तंवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
