x

महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू समाधि

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

आज महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी गई। पोस्‍टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए श्रीमठ बाघम्‍बरी गद्दी लाया गया था। अंतिम यात्रा प्रयागराज के मार्गों से होकर गंगा, यमुना और अदृश्‍य सरस्‍वती के पावन संगम पहुंची थी। वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ महंत के पार्थिव शरीर को भू समाधि दी गई। इस अवसर पर हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं की भीड़ संगम तट पर भी उमड़ी।