कौवों ने किया एक शख्स का जीना दूभर, घर से निकलते ही कर देते हैं अटैक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: pexels.com
मप्र में एक शख्स का कौवों ने घर से बाहर निकलना तक दूभर कर दिया है. कौवे उस पर हमला कर देते हैं. शिवपुरी जिले के सुमेला गांव में रहने वाला मजदूर शिव केवट पिछले 3 साल से यह सब कुछ झेल रहा है. दरअसल उसने बताया कि एक बार वह कौवे के बच्चे को लोहे की तार से बचाने की कोशिश कर रहा था और वह कौवा उसके ही हाथ में मर गया. तब से कौवे उसके पीछे पड़ गए.
