NIA का बड़ा खुलासा- IS की कमान संभाल रही हैं मेट्रो सिटी की महिलाएं
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
NIA ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया, 'भारत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की कमान मेट्रो सिटी में रहने वाली महिलाएं संभाल रही हैं। ये महिलाएं सोशल मीडिया के जरिए IS की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। साथ ही हमले के लिए विस्फोटक जुटाने का भी काम कर रही हैं। मामले में एजेंसी ने पुणे से सादिया अनवर शेख नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया है।