राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाखासर में बड़ा धमाका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
राजस्थान के बाड़मेर जिले के सरहदी इलाके में बीती रात तेज धमाके के साथ लंबी दूरी तक चमकने वाली रोशनी दिखी। बता दें बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। हालांकि, धमाके से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इस बीच आसपास के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
