सऊदी अरब में भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी कोरोना प्रतिबंध खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Geo
सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया है कि देश की दोनों पवित्र मस्जिदों और अन्य मस्जिदों में भी सोशल डिस्टेंसिंग प्रतिबंध को खत्म कर दिया है लेकिन श्रद्धालुओं को मास्क लगाना होगा। भारतीय कामगारों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि अब उन्हें रियाद पहुंचने पर अनिवार्य कोविड-19 क्वारंटीन अवधि से नहीं गुजरना होगा। यात्रियों को भी अब देश में प्रवेश से पहले पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।
