बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, 16.50 लाख विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Republic world
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का संचालन 24 फरवरी 2022 तक होगा। 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 16.50 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में करीब 8.27 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली में करीब 8.21 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
