बिहार चुनाव: शिवहर में प्रत्याशी की हत्या के बाद गया में उम्मीदवार पर जानलेवा हमला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शिवहर और गया जिले में प्रत्याशियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। हमले में एक प्रत्याशी की मौत हो गई है। वहीं दूसरा उम्मीदवार अपनी जान बचाकर भागा। शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उनके दो समर्थकों को भी गोली मारी गई। वहीं दूसरी घटना में फायरिंग के दौरान प्रत्याशी बाल-बाल बचा।