बिहार: छपरा के पास पटाखा कारोबारी के घर में धमाका, छह लोगों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बिहार के सारण जिले में एक पटाखा कारोबारी के तीन मंजिला घर में हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई है। धमाका इतना तेज था कि इससे घर का एक हिस्सा उड़ गया और बाकी हिस्से में आग लग गई। करीब आठ लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। इनमें से छह लोगों की मौत की खबर है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। घर पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।