चमकी बुखार पर नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, SKMCH के सीनियर डॉक्टर निलंबित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों बिहार में चमकी बुखार का कहरा बरपा हुआ है. ऐसे में रविवार को नीतीश कुमार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SKMCH के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल डॉक्टर भीमसेन कुमार पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि 19 जून को स्वास्थ्य विभाग ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) के बाल रोग विशेषज्ञ की SKMCH में तैनाती कर दी थी.
