जगुआर से पहले बाइक, फिर 3 छात्राओं को टक्कर मारी, एक लड़की 20 फीट दूर जा गिरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कर्नाटक के रायचूर में हादसे का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार जगुआर कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी है। इनमें 3 लड़कियां और एक बाइक सवार युवक शामिल है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर से एक लड़की उछलकर 20 फीट दूर जाकर गिरी। वहीं, दूसरी लड़की सड़क किनारे गिर गई। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं।
