तिकुनिया कांड के गवाह पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
तिकुनिया कांड के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। लखीमपुर से गोला जाते वक्त रात करीब 10 बजे के पास अलीगंज के पास उनकी कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस हमले में दिलबाग बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है। हालांकि, उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
