राष्ट्रपति मुर्मू से मिले बिन अब्दुल करीम अल-ईसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुस्लिम धर्मगुरु मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-ईसा भारत दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा, आतंक, कट्टरपंथ व हिंसा के खिलाफ वर्ल्ड मुस्लिम लीग के नजरिये की भारत सराहना करता है। उन्होंने कहा, भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ भारत की तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।