बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ्तार, केजरीवाल की आलोचना पर पंंजाब पुलिस ने की कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली पुलिस ने साइबर सेल में केस दर्ज किया था। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवानों ने उसके घर से गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि कपिल मिश्रा ने गिरफ्तारी को लेकर सीधे-सीधे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
