x

मेरठ में भाजपा विधायक के गनर ने महिला को लगाये थप्पड़, महिला ने एसएसपी से की शिकायत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने भाजपा विधायक के गनर पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। दरअसल भाजपा विधायक संगीत सोम के गनर ने तीन दिन पहले महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर सिपाही ने उनके साथ मारपीट भी की।