अगले सप्ताह तक हो सकती है यूपी में बीजेपी अध्यक्ष की नियुक्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण के हिसाब से नए अध्यक्ष की नियुक्त करेगा। पार्टी के दलित, पिछड़े, भूमिहार और ब्राह्मण नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में है। बीजेपी के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की नियुक्ति के बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है। आलाकमान की ओर से बीते दिनों में लगातार देश के अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक फेरबदल हुए हैं।
