दिल्ली में पानी पर रार, बीजेपी कार्यकर्ता सचिवालय में घुसे, कर्मचारियों से हाथापाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
पानी के मुद्दे को लेकर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज हाल ही में सचिवालय में प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सचिवालय के अंदर घुस गए। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली में इस गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान सचिवालय के कर्मचारियों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथापाई भी की।
