नेपाल विमान हादसा: 21 शव समेत ब्लैक बॉक्स बरामद, राष्ट्रपति भंडारी ने जताया शोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
नेपाल के पर्वतीय मुस्तांग जिले में क्रैश हुआ तारा एयर के विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ। इसके अलावा, दुर्घटनास्थल से 21 शव बरामद हो चुके हैं। विमान में 4 भारतीयों समेत कुल 22 लोग सवार थे। विमान पोखरा से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने विमान हादसे में चालक दल के सदस्यों और यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
