मोगा में श्मशान घाट में ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोग झुलसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Uttam Hindu
मोगा में श्मशान घाट में एलपीजी गैस भट्ठी में संस्कार के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक है। झुलसे लोगों को मोगा, जगरांव, लुधियाना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना के समय श्मशान घाट में तकरीबन 300 लोग मौजूद थे। अंतिम संस्कार के दौरान आग ने सिलैंडर को भी चपेट में ले लिया, तब ये हादसा हुआ।
