तमिलनाडु के त्रिची में कपड़ा शोरूम के बाहर ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तमिलनाडु के त्रिची से एक कपड़ा शोरूम के बाहर ब्लास्ट हुआ। त्रिची कोट्टई वासल के फोर्ट इलाके में एक बाजार में हीलियम गैस के टैंक में ब्लास्ट हुआ। घटना में एक की मौत हो गई, 4 घायल हो गए। ये हादसा बैलून में गैस भरने के दौरान हुआ। मृतक की पहचान 35 साल के रवि की रूप में हुई है। पुलिस ने बैलून बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
