दादाभाई नौरोजी के लंदन स्थित मकान को दिया गया 'ब्लू प्लैक' सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सदस्य रहे और ब्रिटेन के पहले भारतीय सांसद दादाभाई नौरोजी दक्षिण लंदन के जिस घर में करीब आठ वर्षों तक रहे, उसे 'ब्लू प्लैक' से सम्मानित किया गया। 'इंग्लिश हैरिटेज' चैरिटी की योजना 'ब्लू प्लैक' लंदन की ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को दिया जाने वाला एक सम्मान है। यह सम्मान ऐसे वक्त में दिया गया है जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।
