x

ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी, सरकारी अधिकारी समेत 10 लापता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India TV News

असम के भासानी नगर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव डूबी। जिसमें धुबरी के राजस्व अधिकारी संजु दास समेत 10 लोग लापता हुए। नाव में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 10 लोगों को बचाया गया। असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से हादसे की जानकारी दी गई। नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।