भागलपुर में नदी में पलटी नाव, एक ही परिवार के 6 लोग डूबे, 4 की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pkb news
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में एक डेंगी नाव पलट गई। हादसे में नाव पर सवार एक ही परिवार के 6 लोग डूब गए। 4 लोगों की मौत हो गई और बाकी 2 लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। सभी मेला देखने जा रहे थे। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलवलिया धार के पास हुई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई।
