नाइजीरिया में नदी में नाव पलटी; 26 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोतो में एक नदी में नाव पलटी। इसमें 26 लोगों की मौत हुई। मंगलवार शाम को गिदान-मगना में ये घटना घटी। अब तक 26 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। सभी नाव पर बैठकर नदी पार कर रहे थे। मारे गए लोगों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी-भी राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
