40 प्रवासियों से भरी बोट इटली के पास मेडिटेरेनियन समुद्र में डूबी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अफ्रीकी देश इरिट्रिया और सूडान के 40 प्रवासियों से भरी बोट मेडिटेरेनियन समुद्र में इटली के पास डूब गई। इस लकड़ी की बोट में दो बच्चे और एक महिला भी सवार थे। एक स्पेनिश एनजीओ और इटालियन कोस्ट गार्ड ने उन्हें रेस्क्यू किया। हादसा सिसिली के लैम्पेडुसा आइलैंड से 25 किलोमीटर दक्षिण में हुआ। यह समुद्री इलाका अफ्रीका के करीब है और मानव तस्करों के लिए एक पसंदीदा रूट है।
