रोहिंग्याओं की नाव पलटी, 16 की मौत, म्यांमार से दूसरे देश जा रहे थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ibc24
हालिया सामने आई एक खबर के मुताबिक, म्यांमार के रोहिंग्या समुदाय के लोगों को दूसरे देश लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस दौरान उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और बचाव दल के एक सदस्य ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना म्यांमार के दक्षिण पश्चिमी तट के पास शनिवार को घटी, जिसमें 35 लोग बच गए और चार लापता हैं।
