x

आज दफनाए जाएंगे कुकी और जो समुदाय के 35 लोगों के शव

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Jagran

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी हिंसा को गुरुवार को 3 महीने पूरे हो गए। अबतक राज्य में 150 ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। कई लोगों के शव इंफाल के अस्पतालों की मॉर्चुरी में रखे हैं। इनमें से आज ​​​​​​कुकी-जो समुदाय के 35 लोगों के शवों को सामूहिक रूप से दफनाया जाएगा। कुकी-जो समुदाय का संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम शवों को दफनाने का कार्यक्रम करेगा।