कीव में 410 नागरिकों के शव पाए गए, दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Al jazeera
रूसी हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव से अब तक की सबसे भयानक तस्वीर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 410 नागरिकों के शव पाए गए हैं। इन्हें दफनाने के लिए कीव की ही एक चर्च में 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है। अमेरिकी कंपनी की ओर से इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ यूकेन के खिलाफ रूसी हमले अभी-भी जारी हैं।
